फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे से गांव किनारे सड़क निर्माण की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। आंबेडकर ग्राम फागपुर की प्रधान गीता देवी ने रेलवे से गांव किनारे किए गड्ढों को पाटकर सड़क बनाने की मांग की है। इस संबंध में उन्होंने रेलमंत्री को ज्ञापन भेजा है। तय किया कि ग्रामीणों का शिष्टमंडल ग्रामप्रधान के नेतृत्व में रेलमंत्री से मिलकर अपनी समस्या बताएगा।
विज्ञापन


आंबेडकर ग्राम फागपुर के पश्चिमी छोर पर रेलवे द्वारा किए गए गड्ढों में बरसात में जलभराव से ग्रामीणों का संपर्क मार्ग अवरुद्ध हो गया है, इससे ग्रामीणों को परेशानी हो रही है। इस समस्या के निदान के लिए प्रधान गीता देवी ने रेलमंत्री को ज्ञापन भेजा है। इसमें लिखा है कि टनकपुर-पीलीभीत ब्राडगेज निर्माण के समय रेलवे के ठेकेदार ने आंबेडकर ग्राम फागपुर के किनारे से मिट्टी का उठान कर भजनपुर में बनाई गई सड़क पर डाल दिया था।

बरसात में गहरे गड्ढों में जलभराव से वहां तालाब बन गया है। इस संबंध में रेलवे के अधिकारियों को मौखिक और लिखित रूप से कई बार कहा गया, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। प्रधान के आग्रह पर रेलवे के अधिकारियों ने रेलवे क्रासिंग पर ट्रैक किनारे पांच मीटर दूरी तक मिट्टी डाल अस्थायी मार्ग का निर्माण कराया था, जो इन दिनों तालाब में डूब चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें