फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने जुगला से स्वांला सड़क का किया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। जुगला से स्वांला आधे किमी स्वीकृत सड़क का ग्रामीणों ने विरोध शुरू कर दिया है। ग्रामीणों ने कहा कि लोक निर्माण विभाग ने बिना जमीन धारकों की अनुमिति के ही सड़क स्वीकृत कर दी है। ग्रामीण जगदीश चंद्र भट्ट ने बताया कि जुगला से स्वांला तक बनने वाली सड़क में ग्रामीणों की चार नाली जमीन कट रही है।
विज्ञापन


ग्रामीणों की यह कृषि भूमि है। कहा कि लोनिवि ने ग्रामीणों के बिना अनुमिति लिए ही स्वीकृत कर दी है। ग्रामीण जगदीश, राम दत्त भट्ट, ईश्वरी दत्त, पुष्कर, गिरीश भट्ट, कृष्ण नंद, सुरेश भट्ट ने कहा कि जुगला से स्वांला तक स्वीकृत सड़क में कट रही जमीन का मुआवजा देने या फिर जमीन धारक को ही सड़क निर्माण का कार्य देने की मांग की। ग्रामीणों ने कहा कि अगर बिना मुआवजा दिए सड़क निर्माण किया जाता है। तो जमीन धारक इसका विरोध करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें