फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिल्योड़ी और चौड़ागूंठ में 200 रोगियों का उपचार

विज्ञापन
विज्ञापन
पाटी (चंपावत)। विकासखंड पाटी के सिल्योड़ीगूठ और चौड़ागूंठ में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शिविर लगाकर 200 से अधिक रोगियों का उपचार कर उन्हें दवाएं वितरित की।
विज्ञापन


शिविर के दौरान बुखार, जुखाम, खांसी के रोगियों की तादात अधिक थी। चिकित्सा टीम ने खान-पान में विशेष ध्यान देने के साथ अपने आसपास विशेष स्वच्छता रखने पर जोर दिया। पाटी पीएचसी के चिकित्सक डॉ. विनय कुमार के नेतृत्व में गांव में सिल्योड़ीगूंठ में आयोजित 135 और चौड़ागूंठ में 67 रोगयों का उपचार किया गया।

डॉ. विनय ने लोगों से मच्छरदानी लगाने, नालियों में चूने का छिड़काव करने, घरों में स्वच्छता रखने, उबला पानी पीने, बासी भोजन न करने आदि की सलाह दी। टीम में दीपक जोशी, चंद शेखर जोशी, भावना जोशी, चंद्रशेखर पंत शामिल थे। ग्राम प्रधान भव देव जोशी ने शिविर के आयोजन के लिए स्वास्थ्य विभाग का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें