चंपावत। जिले के सीमांत तामली जीआईसी में छात्र संसद का गठन किया गया। प्रधानाचार्य इंदुवर जोशी ने बताया कि स्कूल में रुचिकर अनुप्रयोग और शैक्षिक माहौल बनाने के लिए छात्र संसद का गठन किया गया है।
इसके तहत गांधी, बोस, लक्ष्मीबाई और रमन सदनों का निर्माण कर मतदान के जरिए प्रतिनिधियों का चयन किया गया। रानी लक्ष्मीबाई सदन के लिए बीरबल सिंह, कविता, गांधी सदन के लिए नरेश, पिंकी पांडेय, बोस सदन के लिए नवीन सिंह, हेमा जोशी, रमन सदन के लिए प्रताप सिंह, संगीता को सदन प्रमुख चुना गया। मौके पर हयात सिंह ग्वाल, बृजेश कुमार, शहजादा खुर्रम, डीके जोशी, चंद्रप्रकाश टम्टा आदि मौजूद थे।