लोहाघाट (चंपावत)। पाटन-पाटनी में झूमाधूरी नंदाष्टमी महोत्सव के दौरान क्रास कंट्री, मेहंदी, जलेबी दौड़, शतरंज प्रतियोगिता हुई। प्रगति ने सबसे सुंदर मेहंदी रचाई। पांच किमी लंबी क्रास कंट्री का शुभारंभ दरोगा विक्रम सिंह मेहरा ने हरी झंडी दिखाकर किया। रेस में धीरज जोशी ने पहला, नाथू कुमार ने दूसरा और योगेश बोहरा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
जलेबी दौड़ में करन सिंह, सचिन सामंत, कपिल कुमार, मेहंदी प्रतियोगिता में प्रगति विश्वकर्मा, नीलम पाटनी, पायल विश्वकर्मा पहले तीन स्थानों में रही। शतरंज में त्रिभुवन बिष्ट विजेता और सुरेश जोशी उप विजेता रहे। रस्सा-कस्सी जूनियर वर्ग में पाटन और सीनियर वर्ग में झूमाधूरी क्लब विजेता रही।
क्रास कंट्री के विजेताओं को पुष्कर सिंह धौनी और आईटीबीपी की ओर से ट्रैकसूट वितरित किए गए। आयोजन में राजेंद्र पाटनी, जगदीश पाटनी, सुरेंद्र बोहरा, सुंदर गोस्वामी, वीरेंद्र करायत, हेम पाटनी, धन सिंह, आलोक पाटनी आदि ने सहयोग किया।