फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिट्टी भरान कर सीसी मार्ग बनाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। टनकपुर बागेश्वर रेलपथ निर्माण संघर्ष समिति ने रेलवे के डिविजनल प्रबंधक को ज्ञापन भेजकर बनबसा धर्मशाला मार्ग पर भरान कर सीसी मार्ग बनाने की मांग की है।
विज्ञापन


कहा है कि बरसात में धर्मशाला मार्ग और आसपास का क्षेत्र तालाब में परिवर्तित हो जाता है। इससे लोगों को आवागमन के साथ ही धर्मशाला में होने वाले वैवाहिक और अन्य कार्यक्रमों में भी बाधा पहुंचती है।

इस मार्ग से भजनपुर, चंदनी, बनखेत, फागपुर, सैलानीगोठ आदि के ग्रामीण भी आवागमन करते हैं। कई स्कूली बच्चों को भी परेशानी होती है। ज्ञापन में समिति अध्यक्ष गंगागिरि गोस्वामी, व्यापार मंडल अध्यक्ष भरत भंडारी, संरक्षक संजय अग्रवाल, जगजीत सिंह, सुरेश सिंह, गीता देवी, नंदा देवी, मंजूर खान, सुधीर अग्रवाल आदि के हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें