फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना डीजल के गुरुग्राम के लिए भेज दी बस

विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। रोडवेज के पिथौरागढ़ डिपो ने लापरवाही की हद कर दी। कार्यशाला से बृहस्पतिवार को गुरुग्राम के लिए निकली बस बिना डीजल भरे भेज दी गई। इससे बस यहां से पांच किमी दूर फुलारगांव में खड़ी हो गई और यात्रियों को चार घंटे तक फजीहत झेलनी पड़ी। परिचालक दिनेश पाठक ने तेल की व्यवस्था की, फिर बस आगे बढ़ सकी।
विज्ञापन


पिथौरागढ़ से बृहस्पतिवार सुबह बस (यूके 07/पीए-2907) गुरुग्राम के लिए रवाना हुई। यहां से 13 किमी दूर धौन में इस बस के यात्रियों को गुरुग्राम से आई बस में बैठाया गया और गुरुग्राम से आई बस के 22 यात्रियों को इस बस में बैठाया गया। इसके बाद पिथौरागढ़ से गई यह बस पिथौरागढ़ वापस रवाना हुई। तभी फुलारगांव में बस का तेल खत्म हो गया। इस कारण 10.35 बजे से पूरे चार घंटे तक यात्रियों को परेशान होना पड़ा।

बस के स्टाफ ने डिपो से लेकर कई जगह संपर्क किया। थकहार कर जीप बुक कर निजी पेट्रोल पंप से 20 लीटर डीजल खरीदकर बस को आगे बढ़ाया गया। जिस बस को दो बजे पिथौरागढ़ पहुंच जाना था, वह शाम 6.30 बजे पहुंच सकी। फुलारगांव के सामाजिक कार्यकर्ता योगेश जोशी सहित कई लोगों का कहना है कि निगम की इस चूक का खामियाजा यात्रियों को भुगतना पड़ा।
विज्ञापन


बस को गुरुग्राम भेजने से पहले डीजल भरा जाना था। डिपो से गलती हुई है। यह चूक किस स्तर से हुई, इसकी पड़ताल कर कार्रवाई की जाएगी। - केबी पाल, फोरमैन, पिथौरागढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें