फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बचत:कहां और किस हाल में हैं 22 लापता लोग?

विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। चंपावत की सिलाड़ ग्राम पंचायत के चाचरी तिराहे हत्याकांड और उसके बाद हुए खुलासे ने आम लोगों के माथे में चिंता की लकीर खींच दी है। लूट के इरादे से की गई तीन लोगों के कत्ल से लोग हतप्रभ हैं। वहीं चंपावत जिले के पूर्व में लापता लोगों की खोज खबर नहीं होने से उनके बारे में भी लोग आशंकित हैं कि वे कहां और किस हाल में हैं।
विज्ञापन


मूलाकोट क्षेत्र का 32 साल का युवक 23 अप्रैल को घर से दिल्ली जाने को निकला था, लेकिन दिल्ली नहीं पहुंचा। परिजनों ने उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई, लेकिन चार महीने से अधिक बीतने के बावजूद आज तक उसका पता नहीं चल सका है। तीन वर्ष में 22 लापता लोगों का अभी तक कोई सुराग नहीं लग सका है। इनमें चार लोग ढाई साल से अधिक समय से लापता है।

पुलिस आंकड़ों के मुताबिक चंपावत जिले में 2016 से अब तक 121 लोगों की गुमशुदगी दर्ज हैं। इनमें से 99 लोग कुछ वक्त बाद सुरक्षित वापस आए। तिहरे हत्याकांड का मुख्य आरोपी प्रीतम सिंह अगर हत्थे नहीं चढ़ता, तो सवा साल पूर्व 2017 के मां पूर्णागिरि धाम के मेले में ऊधमसिंह नगर का संजीव कुमार (16) के कत्ल का भी राज नहीं खुल पाता। बुधवार को सीबीसीआईडी की टीम ने कातिल की निशानदेही पर पूर्णागिरि क्षेत्र से एक नर कंकाल बरामद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें