फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गमगीन माहौल में हुई मां, बेटे और बहू की अंत्येष्टि

विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। चाचड़ी तोक में हुए तिहरे हत्याकांड के बाद बृहस्पतिवार सुबह कृष्ण सिंह के तीनों बेटे गुजरात से यहां पहुंचे। संयुक्त चिकित्सालय में मां-पिता और दादी के शवों को देखकर तीनों बेटे बिलख पड़े। इसे देख वहां मौजूद हर किसी की आंखें नम हो गई। गमगीन माहौल में तीनों शवों का शारदा घाट पर अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन


चाचड़ी तोक में एक ही परिवार के कृष्ण सिंह (56), उसकी पत्नी मनु देवी (48) एवं मां पार्वती देवी (85) की हत्या कर दी गई। कृष्ण के तीन बेटे प्रकाश सिंह, भीम सिंह, सचिन सिंह गुजरात में प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते हैं। रिश्तेदारों ने फोन पर तीनों बेटों को घटना की सूचना दी थी।

बृहस्पतिवार को तीन दिन बाद जैसे ही तीनों बेटे संयुक्त चिकित्सालय पहुंचे, वहां मां-पिता एवं दादी के शवों को देखकर बिलख पड़े। पुलिस से शवों को कब्जे में लेने के बाद तीनों बेटों ने माता-पिता एवं दादी की चिताओं को मुखाग्नि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें