फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल के डॉक्टर पर लगा अभद्रता का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। जिले के सीमांत सौराई ग्राम पंचायत के जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने जिला अस्पताल में रात्रि में तैनात डॉक्टर पर मरीज और तिमारदारों के साथ अभद्रता का आरोप लगाया है। बुधवार को सौराई के ग्रामीणों ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया और डीएम को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


ग्रामीणों का कहना था कि 15 जुलाई को सौंराई गांव में सिर के बल खाई में गिरे घायल काश्तकार टेहर सिंह को पहले आपात 108 सेवा के कर्मियों ने टायर ठीक नहीं होने का हवाला देकर अस्पताल ले जाने से मना कर दिया। फिर वे लोग निजी वाहन से किसी तरह जिला अस्पताल पहुंचे, तो वहां डॉक्टर ने अभद्रता की।

ग्रामीणों का आरोप है कि जिला अस्पताल से पहले उन्हें एक्सरे के लिए प्राइवेट अस्पताल भेजा गया, लेकिन वहां भी एक्सरे की व्यवस्था नहीं होने से घायल को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया। अस्पताल के वार्ड में गंदगी का अंबार लगा था।
विज्ञापन


अस्पताल प्रशासन को इस बारे में सूचित करने पर भी सफाई नहीं करवाई गई थी। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि घायल को रेफर किए जाने के जरूरी कागजात तैयार करने में भी काफी देरी की गई। प्रदर्शन करने और ज्ञापन सौंपने वालों में ग्राम प्रधान पुष्कर सिंह, पूर्व प्रधान विपिन जोशी, शीष राम, गंगा देवी, दीवान राम, लक्ष्मी देवी, भवान सिंह, फतेह सिंह आदि शामिल रहे। इधर ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर और अस्पताल की ओर से इलाज में लापरवाही सहित अन्य आरोपों को निराधार बताया गया है।


कोट
अस्पताल की लापरवाही का मामला गंभीर है। सीएमओ को मामले की जांच करने के निर्देश दिए गए है। साथ ही आपात सेवा 108 क्यों मौके पर नहीं पहुंची? इसकी पड़ताल के साथ ही 108 सेवा के राज्य समन्वयक को कड़ा पत्र भेजा जाएगा।
विज्ञापन

डॉ.अहमद इकबाल, जिलाधिकारी, चंपावत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें