फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत निरीक्षक की जांच रिपोर्ट:अनधिकृत व्यक्ति से कराया जा रहा था काम

विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। 11 जून को टनकपुर के विष्णुपुरी कॉलोनी में बिजली के पोल पर काम करते वक्त करंट लगने से मजदूर की मौत के मामले में विद्युत निरीक्षक गिरीश चंद्र पांडेय ने अपनी जांच रिपोर्ट सौंप दी है। इसमें कहा गया है कि मनिहारगोठ निवासी मजदूर पुष्कर राम (35) विभागीय कर्मी नहीं था। उसकी मौत प्रथम दृष्ट्या जनरेटर या इंवर्टर जैसे किसी बैकअप करंट से हुई है। इधर, विष्णुपुरी कॉलोनी की बिजली लाइन के फॉल्ट का भी अब तक पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन


पांडेय का कहना है कि मजदूर विभागीय कर्मी नहीं था लिहाजा उसके परिजनों को मुआवजा और अन्य अनुमन्य सुविधाएं नहीं मिल सकेंगी। उनका कहना है कि विभागीय अनुमति के बगैर अधिकारियों द्वारा किसी बाहरी व्यक्ति को खंभे पर चढ़ाना या बिजली से जुड़ा कार्य कराना नियमत:गलत है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच रिपोर्ट सरकार और विभागीय उच्चाधिकारियों को भेजी जा रही है।


बिजली की लाइनों की संख्या लगातार बढ़ रही है। लेकिन, लाइनमैनों और अन्य कर्मियों की संख्या में बढ़ोतरी नहीं हो रही है। इसके चलते कई बार विभागीय लाइनमैन काम अधिक होने पर किसी प्रशिक्षित व्यक्ति को साथ ले जाते हैं। लेकिन, ऐसे किसी मामले में लाइनमैनों द्वारा अनुमति विभाग से नहीं ली गई है। वहीं, विष्णुपुरी कॉलोनी की लाइन के फॉल्ट को अभी पूरी तरह ठीक नहीं किया जा सका है। इसे ठीक करने के लिए विभागीय टीम लगाई जा रही है। शोएब रजा,उप खंड अभियंता, यूपीसीएल, टनकपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें