फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूथ कांग्रेस ने केंद्र सरकार का पुतला फूंका

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)।
पेट्रोल-डीजल के दाम में बढ़ोतरी से भड़के यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार का पुतला फूंका। उन्होंने मोदी सरकार द्वारा की जा रही पेट्रोलियम पदार्थों के दामों में बेतहाशा बढ़ोतरी को जनविरोधी करार देते हुए वापस लेने की मांग की।
विज्ञापन


मंडी समिति के पूर्व सभापति हरीश चंद्र भट्ट के नेतृत्व में बृहस्पतिवार को यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता केंद्र सरकार का पुतला लिए सड़क पर उतर आए। उन्होंने शहर के मोतीराम चौराहे पर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और पुतला जलाकर रोष जताया। कहा कि मोदी सरकार आम जनता की जेब पर हर तरफ से मार करने पर तुली है। सरकार की गलत नीतियों से आम जनता त्रस्त है। कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के दाम न्यूनतम रहने के बावजूद मोदी सरकार द्वारा पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी कर देश को महंगाई की आग में झोंकने का काम किया जा रहा है। इस दौरान पूर्व सभासद राजेंद्र कुमार, देवेंद्र सिंह, नासिर अली, मोहन सिंह, अनिल चौधरी, शिवम गोयल, मो. हारून, जावेद सिद्दीकी आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें