फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांहों में काली पट्टी बांध कर विरोध प्रदर्शन जारी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। तीन सूत्री मांगों को लेकर उत्तराखंड विश्वविद्यालय महाविद्यालय प्रयोगशाला संघ कर्मियों ने 10वें दिन भी बांहों में काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया। मांगों की अनदेखी पर प्रांतीय कार्यकारिणी के निर्देश के बाद भविष्य की आंदोलन की रणनीति तय की जाएगी।
विज्ञापन


प्रयोगशाला सहायक दिनेश पटवा के नेतृत्व में महाविद्यालय में कार्यरत प्रयोगशाला कर्मियों का कहना था कि उनके द्वारा लंबे समय से ग्रेड वेतन को 24 सौ से बढ़ाकर 28 सौ रुपया करने, शैक्षिक योग्यता को स्नातक करने समेत कई मांगें की जा रही हैं, लेकिन लगातार उनकी मांगों को अनदेखा किया जा रहा है। उनका कहना था कि प्रयोगशाला कर्मी अपनी मांगों को लेकर लगातार 10 दिनों से शांतिपूर्वक ढंग से अपना विरोध दर्ज कर रहे हैं, लेकिन सरकार द्वारा उनकी जायज मांगों को अनसुना किया जा रहा है। पटवा का कहना है कि 11 मई से पूर्ण कार्य बहिष्कार कर निर्णय लिया गया है। प्रांतीय कार्यकारिणी के निर्देशानुसार आगे की रणनीति तय की जाएगी। तब तक उनका विरोध जारी रहेगा। इस मौके पर कुसुम लता राणा, नीमा, भावना खर्कवाल आदि मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें