फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संयुक्त मोर्चे ने विकास भवन में की गेट मीटिंग

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंपावत। उत्तराखंड कार्मिक शिक्षक आउटसोर्स संयुक्त मोर्चे ने प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर 11 सूत्रीय मांगों को लेकर बृहस्पतिवार को विकास भवन में गेट मीटिंग कर प्रदर्शन किया गया।

मोर्चे के मुख्य संयोजक भूपेंद्र प्रकाश जोशी के नेतृत्व में एकजुट प्रदर्शनकारियों का कहना था कि सेवाकाल में तीन पदोन्नति या एसीपी का लाभ देने, ग्रेड वेतन 4600 पाने वाले शिक्षकों को 17140 मूल वेतन, 10, 16 और 26 वर्ष में एसीपी का लाभ, चतुर्थ श्रेणी का ग्रेड पे 4200 एसीपी के अंतर्गत करने, सातवें वेतन का भत्तों के साथ लाभ देने आदि की मांगों को लंबे समय से उठाया जा रहा है। सरकार द्वारा इस पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इस मौके पर ललित मोहन, कमल जोशी, सुषमा पंत, गोपाल सिंह बोरा, रमेश, राजीव बोरा, तारा दत्त, नंदलाल, महिपाल सिंह, मंजू टम्टा, विक्रम चंद, रमेश चंद्र पंत, सुशील कुमार, भुवन चंद्र आर्य समेत विभिन्न विभागों के कर्मचारी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज प्रभागीय वनाधिकारी कार्यालय में होगा प्रदर्शन
चंपावत। कार्मिक शिक्षक आउटसोर्स संयुक्त मोर्चे के मुख्य संयोजक भूपेंद्र प्रकाश जोशी ने बताया कि शुक्रवार को प्रभागीय वनाधिकारी कार्यालय परिसर में प्रदर्शन और गेट मीटिंग की जाएगी। इस संबंध में वन वीट अधिकारी संगठन के पुष्कर सिंह बोहरा से सभी कर्मचारियों से गेट मीटिंग में प्रतिभाग करने की अपील की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें