फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज खुलेंगे बैंक, कम होगी दुश्वारी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत/लोहाघाट। 28 अप्रैल से लगातार तीन दिन तक बैंकों के बंद रहने और एटीएम के खाली होने से लोग परेशान रहे। एटीएम में नकदी नहीं होने से सोमवार को भी लोग एटीएम के चक्कर लगाते रहे। चंपावत कैशचेस्ट में फिलहाल तीन करोड़ रुपये से भी कम रकम है मगर पहली मई से बैंकों के खुलने से ग्राहकों को कुछ राहत जरूर मिलेगी।
विज्ञापन


चंपावत, लोहाघाट में इक्का-दुक्का को छोड़ शेष एटीएम बंद थे। बैंक ऑफ बडौदा के एटीएम से नकदी मिलने से लोगों ने राहत की सांस ली। लोहाघाट के इस एटीएम से रकम निकलने की सूचना पर भारी हुजूम जमा हो गया। वीर कालू सिंह माहरा चौक के पास सड़क किनारे लगे एटीएम में कैश लेने के लिए उमड़ी भीड़ के चलते कई बार जाम की नौबत आई। इधर लीड बैंक प्रबंधक आनंद सिंह रावत ने बताया कि भारतीय रिजर्व बैंक को नकदी के लिए रिमाइंडर भेजा गया है। धन की कमी को देखते हुए दूसरे जिलों से भी नकदी लाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें