फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने वारंटी को लखीमपुर से किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। पुलिस ने एक वारंटी को लखीमपुर खीरी से गिरफ्तार कर जेल भेजा है। उसके खिलाफ उच्च न्यायालय के निर्देश पर जिला न्यायालय ने गैर जमानती वारंट जारी किया था।
विज्ञापन


कोतवाल अरुण कुमार वर्मा ने बताया कि खजुरिया, थाना संपूर्णानंद नगर जिला लखीमपुर खीरी निवासी चंद्रभूषण मिश्रा यहां मेडिकल स्टोर चलता था। इस दौरान उसने एक महिला से दस हजार रुपये कर्ज लिया था और बगैर लौटाए वह यहां से फरार हो गया।

पीड़ित महिला ने उच्च न्यायालय में उसके खिलाफ याचिका दायर की तो उच्च न्यायालय ने जिला न्यायालय को मामले में कार्रवाई के निर्देश दिए। कोतवाल ने बताया कि जिला न्यायालय से आरोपी के खिलाफ गैर जमानती वारंट होने के बाद उसे उसके घर से गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें