चंपावत। राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ में प्रतिभाग करने के लिए जिले से युवाओं का दल देहरादून रवाना हो गया है। जिला युवा कल्याण अधिकारी हरीश जोशी ने दल को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया।
उन्होंने बताया कि 40 सदस्यीय दल देहरादून में नौ जनवरी से होने वाली तीन दिनी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शिरकत करेगा। बालक/बालिका वर्ग की खो-खो कबड्डी, एथलेटिक्स की प्रतियोगिता होंगी। दल का नेतृत्व कीर्ति वर्मा, त्रिलोचन जोशी, रेखा बोहरा और पूजा कर रहे हैं। इस दौरान जसवंत खड़ायत, एनके जोशी, नवीन साह, विनोद नेगी, अनीता आदि थे।