फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीमावर्ती क्षेत्र की समस्याओं पर मंथन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)।
सीमाजन कल्याण समिति ने यहां दो दिनी बैठक आयोजित कर सीमा क्षेत्र की गतिविधियों, समस्याओं एवं उनके समाधान को लेकर मंथन किया। आरएसएस के वरिष्ठ प्रचारक एवं अखिल भारतीय सह संगठन मंत्री मुरलीधर ने सीमाक्षेत्र के लोगों को संस्कारित, राष्ट्रभक्त एवं जागरूक बनाने की जरूरत पर बल दिया।
आरएसएस के सह प्रांत प्रचारक देवेंद्र ने कहा कि सीमांत से लगे हर जिले एवं खंड में संगठन की कार्यकारिणी का गठन कर सीमांत में राष्ट्रभक्ति की अलख जगाने का काम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कार्यकर्ताओं से सीमावर्ती क्षेत्र की गतिविधियों पर नजर रखने के साथ ही वहां रह रहे लोगों की समस्याओं एवं उनके समाधान की दिशा में कार्य करने का आह्वान किया। समिति के प्रांत संगठन मंत्री हरीश पंत ने सीमांत के लोगों को देेश का सशक्त प्रहरी बताते हुए देश की सीमाओं को सुरक्षित रखने के लिए सीमा क्षेत्र में निवास कर रहे लोगों को जागरूक करने पर जोर दिया। बैठक में समिति के प्रांत महामंत्री शिवराज चंद, मंत्री तपन अधिकारी, संपर्क प्रमुख नीरज, कोषाध्यक्ष मनोज, जिलाध्यक्ष कैलाश पांडेय, जोगा सिंह धौनी, विभाग प्रचारक भगवती जिला प्रचारक पारस ने भी विचार रखे। बैठक के आयोजन में दीपक पाठक, कपिल उप्रेती, मुकेश जोशी, मुनेश आदि ने सहयोग दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें