बनबसा (चंपावत)। केवि क्रमांक एक में वरिष्ठ अभिभावक दिवस धूमधाम से मनाया गया। प्राथमिक वर्ग के छात्र छात्राओं ने अपने वरिष्ठ अभिभावकों के लिए रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। वरिष्ठ अभिभावकों के लिए भी खेलकूद प्रतियोगिताऐं आयोजित हुई।
विद्यालय प्राचार्य भुवन चंद्र जोशी ने वरिष्ठ अभिभावक दिवस का शुभारंभ दीप जलाकर किया। उन्होंने कहा कि छोटे बच्चों को उनके वरिष्ठ अभिभावकों से साक्षात्कार कराना इस कार्यक्रम का उद्देश्य है। प्राथमिक वर्ग की वरिष्ठ शिक्षिका ज्योति तिवारी ने वरिष्ठ अभिभावकों का स्वागत किया। प्राथमिक वर्ग के बच्चों ने अपने अभिभावकों के लिए स्वागत गीत, नाटक, नृत्य प्रस्तुत किए। बच्चों द्वारा प्रस्तुत वृद्धाश्रम नाटक ने सभी को भावविभोर कर दिया। म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता में अभिभावकों ने बढ़चढ़ कर प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का संचालन किरन तिरवा ने किया जबकि आभार राकेश शर्मा ने जताया। शिक्षिका सतीश उप्रेती, बृजेश ओली,शेफाली माहेश्वरी, अर्चना सेठी, गीता, ममता आदि ने सहयोग दिया।