फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र-छात्राओं को रंगोली और ऐंपण बनाने का प्रशिक्षण दिया

विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। प्राथमिक विद्यालय राईकोट महर में छात्र-छात्राओं को रंगोली और ऐंपण बनाने का प्रशिक्षण दिया गया। छात्र-छात्राओं ने काजग-पेंसिल के अभ्यास के बाद जमीन पर आकर्षक रंगो की सहायता से रंगोली सजाई। शिक्षिका सुशीला चौबे की पहल पर आयोजित कार्यक्रम में शिक्षिका ने कहा कि ऐंपण और रंगोली हमारी संस्कृति का अभिन्न अंग है। इसके संरक्षण और संवर्धन के लिए सबको आगे आना होगा।
विज्ञापन


इस दौरान छात्र-छात्राओं ने आकर्षक रंगोली बनाकर कहा कि वह अपने घर जाकर भी इसी प्रकार रंगोली बनाएंगे। इस मौके पर प्रधानाध्यापिका इंद्रा बिष्ट, सुरेंद्र सिंह बोहरा, हरीश सिंह लडवाल आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें