फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक के बाद एक तीन चोरियों से दहला लोहाघाट शहर

विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। नगर में चोरी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। पिछले एक पखवाड़े के भीतर एक के बाद एक लगातार तीन चोरियां होने से लोगों में दहशत फैल गई है। पुलिस अभी तक जहां सुनार की दुकान और शिक्षक के घर से हुई चोरी का पता नहीं कर पाई थी कि वहीं चोरों ने दिन दहाड़े स्कूटी चुराकर पुलिस को खुली चुनौती दे डाली है। चोरों ने सबसे पहले तीन अक्तूबर को नगर के रामलीला मैदान के पास सुनार राकेश वर्मा की दुकान में डाका डालकर लाखों रुपये के सोने के जवारात साफ किए थे।
विज्ञापन


इसके बाद 10 अक्तूबर को दिन दहाड़े पिथौरागढ़ मार्ग में पुराने एसबीआई के पास से शिक्षक चंद्रभानु गहतोड़ी के घर का ताला तोड़कर सोने का हार उड़ा लिया। इसके बाद चोरों ने 15 अक्तूबर को दिनदाहाड़े स्कूटी चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। नगर के प्रमुख व्यवसायी जगन्नाथ कलखुड़िया का कहना है कि रविवार को वह सुबह नौ बजे अपने मीनाबाजार स्थित आवास से खड़ी बाजार दुकान आए थे। उन्होंने अपनी स्कूटी यूके 03 ए-8256 नैनीताल बैंक रोड में खड़ी की हुई थी। जब वह शाम करीब चार बजे घर जाने के लिए स्कूटी लेने गए तो उनके होश उड़ गए। वहां से स्कूटी गायब थी। कलखुड़िया ने बताया कि उन्होंने स्कूटी चोरी होने की सूचना लोहाघाट थाने में दी है। इधर थानाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह बृजवाल का कहना है कि पीड़ित पक्ष की ओर से लिखित में तहरीर नहीं दी गई है। उनका कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। ब्यूरो

चोरी की घटनाओं का खुलासा नहीं पा रही है पुलिस
सुनार की दुकान और शिक्षक के घर हुई चोरियों का खुलासा नहीं
लोहाघाट (चंपावत)। एक पखवाड़े के भीतर नगर में दो अलग-अलग स्थानों में हुई चोरियों का पुलिस अभी तक खुलासा नहीं कर पाई है। दोनों मामलों में अभी तक पुलिस विवेचना पूछताछ ही तक सिमटी हुई है। इनका खुलासा करने के लिए पुलिस अब एसओजी की मदद लेने जा रही है।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि विगत तीन अक्तूबर की रात को चोरों ने रामलीला मैदान के समीप सर्राफा व्यापारी राकेश वर्मा की दुकान का ताला काटकर उसके भीतर के लॉकरों में रखे लाखों रुपये के गहने साफ कर दिए। घटना के 14 दिन बाद भी पुलिस को इस मामले में कोई सफलता हाथ लगी है। वहीं दूसरी ओर 10 अक्तूबर को नगर के भीड़भाड़ वाले नगर के पिथौरागढ़ रोड स्थित में पुराने स्टेट बैंक के पास दिन दहाड़े चोरों ने शिक्षक चंद्रभानु गहतोड़ी के घर में घुसकर अलमारी में रखते सवा दो तोले का सोने का हार चुरा ले गए थे।

दोनों ही घटनाओं में पीड़ितों द्वारा लोहाघाट थाने में चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। लेकिन अभी तक दोनों ही चोरियों का खुलासा नहीं हो सका है। थानाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह बृजवाल का कहना है कि चोरियों का खुलासा करने के लिए पहले से ही उनके और एसआई हेमंत कठैत के नेतृत्व में दो अलग-अलग टीमें गठित की गई हैं। अब एसओजी की भी मदद ली जा रही है। एसओ ने बताया कि अभी तक करीब 60 से अधिक बाहरी और स्थानीय लोगों, सोने के कारीगरों से पूछताछ की जा चुकी है। घटना का शीघ्र खुलासा करने के लिए पुलिस द्वारा जगह जगह मुखबिर भी तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें