फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोदामों से तौल कर मिले खाद्यान्न

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। आदर्श राशनिंग वेलफेयर सोसायटी की बैठक में सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने खाद्यान्न गोदामों में धर्मकांटा न लगाने पर नाराजगी जताई। रविवार को एनेक्सी भवन में सुरेश चंद्र जोशी की अध्यक्षता और सलीम जावेद के संचालन में हुई बैठक में पिछली बैठक का कार्यवृत्त रखने के साथ आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया गया। सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने खाद्यान्न गोदाम में कोटेदारों को तौलकर खाद्यान्न देने की मांग की।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि खाद्यान्न तोलकर न देने से उन्हें वितरण में परेशानियों का सामना करना पड़ता है। सस्ता गल्ला विक्रेताओं का कहना था कि लंबे समय से वह खाद्यान्न गोदामों में धर्मकांटा लगाने की मांग उठा रहे हैं। शासन द्वारा उनकी मांग को अनसुना किया जा रहा है। उन्होंने राज्य सरकार पर दोहरी नीति अपनाने का आरोप लगाया। सोसायटी ने राज्य खाद्य योजना में राष्ट्रीय खाद्य योजना के समान लाभांश देने की जोरदार मांग उठाई। उन्होंने कहा कि तीन अगस्त को समिति का एक शिष्टमंडल चंपावत में नवागत जिला पूर्ति अधिकारी से भेंट कर समस्याओं से अवगत कराएगी। बैठक में चंद्र मोहन जोशी, नारायण सिंह, मदन सिंह बोहरा, हरीश चंद्र पांडेय, इंद्र सिंह सामंत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें