फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलश यात्रा से होगा मां नंदा-सुनंदा महोत्सव का श्रीगणेश

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंपावत। बालेश्वर मंदिर में 26 अगस्त से मां नंदा-सुनंदा महोत्सव शुरू होगा। रविवार को एडवोकेट शंकरदत्त पांडेय की अध्यक्षता और विकास साह के संचालन में हुई आयोजन समिति की बैठक में महोत्सव का श्रीगणेश भव्य कलश यात्रा और झांकी से करने का निर्णय लिया गया। शुभारंभ विधायक कैलाश गहतोड़ी करेंगे।
विज्ञापन


महोत्सव के दौरान हर दिन भजन संध्या होगी। छात्र-छात्राओं की खेल एवं बौद्धिक प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जाएगा। समिति ने पिछले वर्ष के आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया। मां नंदा-सुनंदा महोत्सव समिति के पूर्व अध्यक्ष त्रिभुवन गिरी के निधन के बाद से रिक्त अध्यक्ष पद पर चुनाव के साथ ही महोत्सव की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए 13 अगस्त को बैठक होगी। इस दौरान पालिकाध्यक्ष प्रकाश तिवारी, सभासद नरेश जोशी, सूरज प्रहरी, देवी लाल वर्मा, सज्जन वर्मा, मयूख चौधरी, मुक्तेश पचौली आदि ने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें