टनकपुर (चंपावत)। श्रावणी पूर्णिमा पर यहां नायकगोठ गांव स्थित अखिलतारिणी भगवती मंदिर में रविवार को भव्य मेला आयोजित हुआ। बड़ी संख्या में लोगों ने मां भगवती की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की।
इस मौके पर महिलाओं ने झोड़ा-चांचरी का गायन कर भगवती की आराधना की। श्रावणी पूर्णिमा पर नाकयगोठ के अखिलतारिणी मंदिर में हर साल भव्य मेला आयोजित होता है। नायकगोठ के अलावा आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु मां भगवती की पूजा-अर्चना करने पहुंचते हैं। क्षेत्रीय विधायक कैलाश गहतोड़ी ने भी मंदिर में आकर मां भगवती की पूजा-अर्चना की। मंदिर के पुरोहित पं. हरिनंदन जोशी के पुरोहित्य में विशेष पूजा का आयोजन हुआ। मेले के आयोजन में ग्राम प्रधान रेनू देवी, बीडीसी सदस्य दीपा देवी, राजेंद्र सिंह, कृष्ण सिंह, पूर्व प्रधान जीत सिंह, गोविंद सिंह, आदि ने सहयोग दिया।