फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटरमीडिएट में पहले दिन 61 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित

Fri, 17 Mar 2017 10:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
विज्ञापन
बोर्ड परीक्षा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
 माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाओं के पहले दिन शुक्रवार को जिले के 39 परीक्षा केंद्रों में इंटरमीडिएट हिंदी की परीक्षा हुई। परीक्षा के पहले दिन 61 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा को नकल विहीन बनाने के उद्देश्य से गठित तीन सचल दस्तों ने कई परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। कहीं पर भी नकल करने का मामला सामने नहीं आया। बोर्ड परीक्षा के नियंत्रण कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार इंटरमीडिएट में 3894 छात्र-छात्राओं में से 3833 ने परीक्षा में दी। सीईओ डीएस राजपूत, डीईओ बेसिक सत्यनारायण और बीईओ रंजीत सिंह नेगी की अगुवाई में सचल दस्तों ने चंपावत, लोहाघाट, पाटी और बाराकोट ब्लॉक सहित जिले के मैदानी क्षेत्र के परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।

लोहाघाट जीजीआईसी में गैरहाजिर रहा एक छात्र
 लोहाघाट जीजीआईसी के परीक्षा केंद्र में कुल 306 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, इनमें से एक छात्र गैर हाजिर रहा। प्रधानाचार्या मीना शुक्ला ने बताया कि इस केंद्र में विवेकानंद विद्यामंदिर इंटर कॉलेज के 187 तथा जीजीआईसी की 119 छात्राएं पंजीकृत हैं। परीक्षा केंद्र में पंजीकृत सभी छात्र छात्राओं के बैठने के लिए फर्नीचर की पर्याप्त व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आसान पेपर से खिले परीक्षार्थियों के चेहरे
पहले दिन हिंदी का प्रश्नपत्र आसान आने से परीक्षार्थियों के चेहरे खिले हुए थे। विवेकानंद विद्या मंदिर के छात्र हर्षवर्धन जोशी, आस्था बिष्ट, जीजीआईसी की छात्रा निकिता मेहता, कविता बगौली का कहना है कि प्रश्नपत्र में सभी प्रश्न आसानी से हल किए हैं। प्रश्नपत्र आशानुरुप रहने से वह काफी खुश हैं।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें