राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस में हिस्सा लेंगे 6 छात्र
- फोटो : अमर उजाला
रामनगर में संपन्न हुए राज्य स्तरीय विज्ञान महोत्सव में चंपावत जिले के छह बाल वैज्ञानिकों ने शानदार प्रदर्शन किया। इन छात्र-छात्राओं का राष्ट्रीय स्तर पर चयन हुआ है। जिला समन्वयक उमेद सिंह बिष्ट ने बताया कि राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस अगले माह बंगलूरू में होगी।
मल्लिकार्जुन स्कूल की इंटर की छात्रा दीक्षा फर्त्याल, शंकर भट्ट, आशुतोष पांडेय, जीआईसी रीठाखाल के गोकुल चंद्र भट्ट, विवेकानंद विद्या मंदिर टनकपुर की फिजा अंसारी और समद अली अंसारी का चयन राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के लिए हुआ है। इन छात्रों ने ध्वनि से बिजली उत्पादन सहित कई मॉडल पेश किए।
राज्य प्रतियोगिता में विज्ञान शिक्षक ललित मोहन बोहरा और राजेंद्र कुमार गड़कोटी के नेतृत्व में गए दल में 37 छात्र-छात्राएं शामिल थे। दीपक पंगरिया, भूपेश देव, हेम गहतोड़ी, पंकज बोहरा, जगदीश बोहरा, केडी जोशी, सर्वजीत मार्गदर्शक शिक्षक थे।