फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएचपीसी ने आयोजित किया भंडारा

विज्ञापन
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। चैत्र नवरात्र के संपन्न होने पर एनएचपीसी के टनकपुर पावर स्टेशन की ओर से टनकपुर बैराज पर भंडारा आयोजित किया। भंडारे में एनएचपीसी परिवार, टनकपुर के नागरिकों, पूर्णागिरि के श्रद्धालुओं के अलावा नेपाली नागरिकों ने बड़ी संख्या में प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन

टनकपुर बैराज के समीप एनएचपीसी कर्मियों ने भंडारे का आयोजन किया। टनकपुर पावर स्टेशन के महाप्रबंधक (सिविल ) एसके शर्मा ने पूजा-अर्चना और हवन कराकर नौ कन्याओं का पूजन किया गया।

इसके बाद कन्याओं को भोग लगाकर भंडारे का शुभारंभ मुख्य महाप्रबंधक रईस मियां ने किया। इस मौके पर टनकपुर के नागरिकों, पूर्णागिरि के तीर्थयात्रियों, नेपाली नागरिकों ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन


इस मौके पर महाप्रबंधक विद्युत अमिताभ झा, महिला कल्याण संस्था अध्यक्ष मुनीफा बेगम, डॉ. ज्योतिर्मय जैन, डॉ. मीना जैन, पीके पांडेय, इम्पलॉइज यूनियन अध्यक्ष नरेंद्र चंद, यूसी तिवारी, किशन ज्याला, अरविंद सकलानी आदि ने सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें