फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली बिल जमा नहीं करने वाले विभागों पर होगी कारवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। ऊर्जा निगम ने बिजली बिल जमा नहीं करने वाले सरकारी विभागों पर कार्रवाई तेज कर दी है। विभाग ने सरकारी दफ्तरों का बिल वसूलने के लिए एक महीने का समय बढ़ा दिया है। इसके बावजूद बिल जमा नहीं करने वाले सरकारी दफ्तरों की आरसी काटी जाएगी।
विज्ञापन

विभाग ने लंबे समय से बिल जमा नहीं करने पर एक माह पूर्व जिला अस्पताल का कनेक्शन काटा था।

स्वास्थ्य विभाग से आश्वासन मिलने के बाद ऊर्जा निगम ने मरीजों की समस्याओं को देखते हुए कनेक्शन जोड़ दिया था लेकिन एक महीना बीत जाने के बाद भी बकाया जमा नहीं हो पाया है। ऊर्जा निगम ने स्वास्थ्य विभाग को अप्रैल में बिजली बिल जमा करने का पत्र भेज दिया है। इसके बावजूद बिल जमा नहीं होने पर आरसी काटकर बिल वसूलने का निर्णय लिया है।

विकास भारती, एसडीओ, ऊर्जा निगम चंपावत ने बताया कि जिले में कई सरकारी दफ्तरों का बकाया जमा नहीं हो पाया है। विभागों को जल्द सेे जल्द बकाया जमा करने की सूचना दे दी है। अप्रैल तक बकाया जमा नहीं होने पर विभागों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


पुलिस और बीएसएनएल पर भी निगम का बकाया
चंपावत। ऊर्जा निगम का पुलिस और बीएसएनएल विभाग के पास भी अधिक बकाया है। ऊर्जा निगम ने इन दोनों विभागों को भी नोटिस जारी किया था लेकिन चार महीने बीत जाने के बाद भी बकाया जमा नहीं हो पाया। अब आरसी के माध्यम से बकाया वसूल किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें