फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गड्यूड़ा नवीन के बच्चों ने निकाली मतदाता रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। पाटी विकासखंड के प्राथमिक विद्यालय गड्यूड़ा नवीन के बच्चों ने सोमवार को मतदाता जागरूकता रैली निकाली। स्कूल से भिंगराड़ा बाजार तक निकाली गई रैली में बच्चों के साथ ही अभिभावकों ने भी प्रतिभाग किया।
विज्ञापन


प्रधानाध्यापक शंकर सिंह अधिकारी के नेतृत्व में बच्चों ने लोकतंत्र की मजबूती को लेकर सभी मतदाताओं से मतदान करने की अपील की। बच्चों ने नारे लगाकर लोगों को शत प्रतिशत मतदान करने के लिए जागरूक किया। बताते चलें कि पाटी ब्लॉक का एक ऐसा सरकारी विद्यालय है जहां पलायन के बाद भी 70 से अधिक छात्र छात्राएं हैं।


छात्र-छात्राओं ने की शत प्रतिशत मतदान करने की अपील
लोहाघाट (चंपावत)। मां नंदा देवी पब्लिक स्कूल लधिया घाटी के छात्र छात्राओं ने सोमवार को प्रधानाचार्य नरेंद्र नेगी के दिशा निर्देशन में मतदाता जागरूकता रैली निकाली। छात्र छात्राओं ने स्कूल से चमोली, कुल्यालगांव, थाना रीठासाहिब आदि स्थानों में मतदाता जागरूकता रैली निकाली। इस दौरान उन्होंने लोगों से शत प्रतिशत मतदान कर लोकतंत्र को मजबूत बनाने की अपील की। इस मौके पर सुभाष कुमार, संजय कुल्याल, रमेश परवाल, बल्देव प्रसाद, सोनू भंडारी, गायत्री भंडारी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें