चंपावत। उप जिला निर्वाचन अधिकारी त्रिलोक सिंह मर्तोलिया ने बताया कि मतदान केंद्रों को जाने वाली पोलिंग पार्टियों के सुविधा के लिए गोरलचोड़ स्थित वन पंचायत हाल तथा नगर पालिका के रैन बसेरे में ठहरने की व्यवस्था की गई है।
उन्होंने बताया कि यदि कोई पोलिंग पार्टी, निर्वाचन से जुड़े कर्मचारी एडवांस में आते हैं तो वे इन स्थानों में ठहर सकते हैं।