फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेफ्टिनेंट पद पर चयनित हुए नितिन बोहरा

विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। लोहाघाट के नितिन सिंह बोहरा का चयन थल सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर हुआ है। सम्मिलित रक्षा सेवा (सीडीएस) की परीक्षा पास कर उन्हें यह कामयाबी मिली है। सेवानिवृत्त नेवी ऑफिसर मोहन सिंह बोहरा और भागीरथी देवी के बेटे नितिन ने मुंबई के डॉन बास्को इंस्टीट्यूट से बीटैक के बाद 14 मार्च को सीडीएस की परीक्षा में कामयाबी हासिल की है।
विज्ञापन


इस साल जुलाई से वह देहरादून के भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) से प्रशिक्षण लेंगे। नितिन ने अपनी कामयाबी का श्रेय माता-पिता के अलावा पुलहिंडोला जीआईसी से सेवानिवृत्त शिक्षक नाना माधो सिंह अधिकारी को दिया है। फौज में अफसर बनने पर बहन विजेता अधिकारी और भाई नमन सहित क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें