चंपावत। जिला अस्पताल में कार्यरत उपनल कर्मचारियों को चार महीने से वेतन नहीं मिलने से आक्रोश पैदा हो गया है। कर्मचारियों को वेतन नहीं मिलने से परेशानी उठानी पड़ रही है। उपनल कर्मियों ने बताया कि वेतन नहीं मिलने से लोगों से उधार लेना पड़ रहा है।
लंबा समय होने से अब दुकानदार भी सामान उधार में नहीं दे रहे हैं। जिला चिकित्सालय में उपनल के तहत चालक, सुरक्षा गार्ड और वार्ड ब्वॉय आदि कार्य कर रहे है। चिकित्साधीक्षक डॉ. आरके जोशी के अनुसार उपनल के अधिकारियों को वेतन भुगतान के लिए लिखा गया है।