फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां पूर्णागिरि कॉलेज में मनाई महाशिवरात्रि

विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। मां पूर्णागिरि कॉलेज ऑफ एजूकेशन संस्थान में अध्ययनरत बीएड प्रशिक्षुओं ने महाशिवरात्रि पर्व का आयोजन किया। इस दौरान डॉ. गिरीश चंद्र पचौली की अध्यक्षता में भजन संध्या का आयोजन किया गया। छात्राओं ने कुमाऊंनी में नमो नमो शंकरा, शिव शंकरा नमो शंकरा की प्रस्तुति से कार्यक्रम का आगाज किया। इसके अलावा श्याम हमको भी तारो हर की पौड़ी आदि भजनों की शानदार प्रस्तुति दी गई।
विज्ञापन


कार्यक्रम में रविशंकर जोशी, मनोज सकलानी, नवीन पुनेठा, सोनी लोहिया, मनोज पचौली आदि ने प्रस्तुतियां दीं। समापन पर मनोज, अजीत और सूरज ने खड़ी होली गायन की शानदार प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का संचालन कुलदीप अधिकारी और दीपक जोशी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें