चंपावत। राजकीय वाहन चालक महासंघ ने जिला मुख्यालय के गोल्ज्यू मंदिर में मकर संक्रांति को भंडारे का आयोजन करने का निर्णय लिया है। चालकों को भंडारे में उपस्थिति रहने के लिए डीएम से एक दिन का अवकाश देने की मांग की गई है।
जिलाध्यक्ष कैलाश चौबे ने सभी चालकों से भंडारे में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की है। बताया कि संगठन के सहयोग से ही गोल्ज्यू देवता मंदिर में भंडारे का आयोजन किया जाएगा। सचिव उमेश गहतोड़ी ने चालकों से अधिकारियों से छुट्टी स्वीकृत कर भंडारे में पहुंचने को कहा। उन्होंने क्षेत्र की जनता से भी भंडारे में पहुंचकर प्रसाद ग्रहण करने को कहा। ब्यूरो