लोहाघाट (चंपावत)। पाटी विकासखंड के राजकीय प्राथमिक विद्यालय गड्यूड़ा नवीन में हुए प्रतिभा दिवस में छात्र-छात्राओं ने पोस्टर, कविता वाचन सहित कई कार्यक्रम पेश किए। छात्रा ललिता, ज्योति, युवराज को चिल्ड्रन ऑफ दि मंथ घोषित किया गया।
प्रधानाध्यापक शंकर सिंह अधिकारी ने बताया कि प्रतिभा दिवस में होने वाले कार्यक्रमों के जरिए छात्र-छात्राओं को सरल तरीके से खेल-खेल में महत्वपूर्ण जानकारियां मिलती है। विद्यालय में साज-सज्जा मद में किए जाने वाले निर्माण कार्यों पर भी चर्चा की गई। वहां तुलसी भट्ट, दिलीप सिंह कुंवर, गंगाराम, सुरेश चंद्र भट्ट, महेश भट्ट, रामी देवी, आशा देवी, मथुरा देवी, विमला देवी, माधवी देवी, हेमा, मंजू, ऋतु सहित कई अभिभावक मौजूद थे।