टनकपुर (चंपावत)। नगरपालिका के सभासदों ने पालिकाध्यक्ष को प्रस्ताव देकर बच्चों के जन्म और विवाह अवसर पर घरों पर आने वाले किन्नरों को दी जाने वाली रकम निर्धारित करने की मांग की है। सभासदों का कहना था कि किन्नर बच्चे के जन्म एवं विवाह वाले घरों पर आते हैं और मनमानी रकम की मांग करते हैं।
आरोप लगाया कि उनकी मांग पूरी नहीं करने पर वह अभद्रता पर भी उतर आते हैं, जिस पर रोक लगाई जानी चाहिए। उन्होंने बच्चे के जन्म पर 11 सौ रुपये और विवाह मौकों पर 21 सौ रुपये की रकम किन्नरों को दिया जाना तय करने की मांग की है। प्रस्ताव देने वाले सभासदों में अमित भट्ट, कपिल उप्रेती, किशोर हरबोला, तुलसी कुंवर, पूजा, सविता बिष्ट आदि हैं।