देवीधुरा/लोहाघाट (चंपावत)। अतिथि शिक्षकों ने जल्द नियुक्ति नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। अतिथि शिक्षक संगठन के सुरेंद्र लाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि एक ओर विद्यालयों में शिक्षकों के 30 प्रतिशत से अधिक पद रिक्त होने से छात्रों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है।
वहीं, दूसरी ओर सरकार जिम्मेदारी से काम करने वाले अतिथि शिक्षकों की तैनाती नहीं कर रही है। वक्ताओं ने एलटी और प्रवक्ता पद पर सेवा देने वाले अतिथि शिक्षकों को विद्यालयों में पुन: समायोजित करने की मांग की है। शीघ्र सभी अतिथि शिक्षकों की सेवाएं बहाल नहीं होने पर जल्द ही आंदोलन करने के साथ आगामी लोकसभा चुनावों में सरकार को सबक सीखाने की बात कही गई। बैठक में होशियार राम, दिनेश चम्याल, नरेश कुमार आदि मौजूद थे।