फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिंगराड़ा अस्पताल को मिले फार्मासिस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
भिंगराड़ा अस्पताल को मिले फार्मासिस्ट
विज्ञापन

अमर उजाला का असर
मंगललेख और पनिया के फार्मासिस्ट को तीन-तीन दिन सेवा देने के आदेश
सीएमओ के आदेश से डॉक्टर विहीन अस्पताल को मिलेगी राहत
अमर उजाला ब्यूरो
चंपावत। भिंगराड़ा के अतिरिक्त राजकीय प्राथमिक अस्पताल (एपीएचसी) में पहली बार फामासिस्ट की तैनाती की गई है। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ.आरपी खंडूरी ने भिंगराड़ा में स्थायी रूप से फार्मासिस्ट की व्यवस्था नहीं होने तक मंगललेख और पनिया के फार्मासिस्ट को तीन-तीन दिन सेवा देने के आदेश दिए हैं।
अमर उजाला की ओर से भिंगराड़ा अस्पताल की खामियों को लगातार उठाने के बाद सीएमओ ने पाटी के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ.आभाष सिंह से भिंगराड़ा अस्पताल की जांच कराई। जांच रिपोर्ट के बाद मुख्य चिकित्साधिकारी ने फार्मासिस्ट की तैनाती का आदेश जारी किया। आदेश में कहा गया कि 25 किलोमीटर दून मंगललेख स्वास्थ्य उपकेंद्र के फार्मासिस्ट जगदीप राणा सप्ताह के पहले तीन दिन और 45 किमी दूर पनियां के फार्मासिस्ट योगेश कन्नौजिया सप्ताह के अंतिम तीन दिन तक यहां सेवा देंगे। ग्राम प्रधान धर्मानंद भट्ट, पैरा लीगल वालंटियर उमेश भट्ट सहित तमाम लोगों ने इस निर्णय से भिंगराड़ा और आसपास के ढेरों ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




बाक्स
बगैर सूचना गायब हैं डॉक्टर, जांच अधिकारी ने सीएमओ को भेजी रिपोर्ट
भिंगराड़ा अस्पताल की जांच करने वाले पाटी के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ.आभाष सिंह ने रिपोर्ट में बताया कि भिंगराड़ा के डॉ.यश मोहन एक सितंबर से अनुपस्थित हैं। रिपोर्ट में जांच अधिकारी ने अस्पताल में जरूरी चिकित्सा उपकरण, फर्नीचर की उपलब्धता की जरूरत है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें