फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीद जगदीश सिंह की स्मृति में फुटबाल मैच आयोजित

विज्ञापन
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। अंबेडकर ग्राम फागपुर के शहीद जगदीश सिंह की स्मृति में गांव के खेल मैदान में एक मैत्री फुटबॉल मैच का आयोजन किया गया। गांव की बी टीम ने ए टीम को हराकर मैच जीता। मैच से पूर्व खिलाड़ियों, आयोजकों और अतिथियों ने शहीद की आत्मशांति के लिए दो मिनट का मौन भी रखा।
विज्ञापन


खेल मैदान में शुभारंभ फागपुर स्थित बीओबी शाखा प्रबंधक अजय कुमार ने शहीद के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। समाजसेवी मनोज कालाकोटी ने शहीद के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला। युवाओं ने राष्ट्रभक्त बनने का संकल्प लिया। गांव की ए और बी टीमों के बीच हुए मैत्री मैच में बी टीम ने दो गोल किए। जबकि ए टीम केवल एक गोल ही कर सकी। बी टीम ने 2-1 से मैच जीत शील्ड पर कब्जा किया। बी टीम की ओर से सुनील और अर्जुन ने एक-एक गोल किए। ए टीम की ओर से भुवन ने एक गोल किया। रैफरी मनोज कालाकोटी, लाईन मैन सूरज, कमल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें