लोहाघाट (चंपावत)। जीआईसी बाराकोट की ब्लॉक स्तरीय संगोष्ठी संपन्न हुई। ‘औद्योगिक क्रांति 4.0 क्या हम तैयार है’ विषय पर हुई संगोष्ठी में डोबाभागू जीआईसी के रिंकू तिवारी प्रथम, काकड़ के दीक्षा पांडेय द्वितीय और बर्दाखान के मोहित जोशी तृतीय रहे।
विजेताओं को खंड शिक्षाधिकारी प्रकाश चंद्र जोशी और प्रधानाचार्य दिनेश चंद्र उपाध्याय ने सम्मानित किया। तीनों विजेता जिला स्तरीय संगोष्ठी में हिस्सा लेंगे।
निर्णायक जगदीश अधिकारी, अर्जुन छतोला, दीपा टम्टा, जसवंत पोखरिया, आशीष ओली, सोनी बेरी थे। आयोजन में नागेंद्र जोशी, दीपक रावत, अतुलनाथ, वीके सिंह, माधवानंद जोशी, कैलाश जोशी, शोभा गड़कोटी, दिनेश नाथ, मुकेश धपोला, दिनेश खम्पा, दीपक जोशी, समीर मठपाल, सत्येंद्र भंडारी, प्रीति बोहरा, दीपक पंत आदि ने सहयोग किया।
इस मौके पर छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किए। संगोष्ठी में 21 स्कूलों के 42 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया।