टनकपुर (चंपावत)। जागरूकता विकास समिति सूखीढांग-श्यामलाताल अगले माह सूखीढांग में 16 से 19 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं की दस किमी की क्रास कंट्री का आयोजन करेगी। समिति की पहल पर विधायक कैलाश गहतोड़ी द्वारा पहले तीन विजेताओं को दस, पांच और तीन हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा।
इसके अलावा प्रतियोगिता के हर प्रतिभागी को समिति पुरस्कृत करेगी। समिति अध्यक्ष एसडी जोशी ने बताया कि क्रास कंट्री सूखीढांग से श्यामलाताल तक दस किमी की होगी। प्रतियोगिता में प्रतिभाग के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि 30 जून तय की गई है। उन्होंने प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले इच्छुक युवाओं से जोशी बुक डिपो बृजनगर (सूखीढांग) में पंजीकरण कराने को कहा है। पंजीकरण मोबाइल नंबर 9411139993 पर कॉल कर भी किया जा सकता है।