फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात कॉलेजों को मिला पंडित दीनदयाल पुरस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंपावत। चंपावत जिले के माध्यमिक विद्यालय और सात इंटर कॉलेज को देहरादून में पंडित दीनदयाल उपाध्याय पुरस्कार दिया गया। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय ने ये पुरस्कार वितरित किए। पुरस्कार में प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह दिया गया।
विज्ञापन


राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मिर्तोला, मऊ, मंच, गरसाड़ी, चल्थी व मडलक, राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मिर्तोला और खेतीखान स्थित विद्या मंदिर को पुरस्कृत किया गया। सीईओ आरसी पुरोहित ने बताया कि इन विद्यालयों को यह पुरस्कार उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम के लिए दिया गया है। पुरस्कार पाने वालों में मिर्तोला के प्रधानाचार्य गिरीश प्रसाद टम्टा, जीआईसी चल्थी के इंद्रेश लोहनी, जीआईसी मंच के मोहन सिंह ढेक, मऊ के रंजीत सिंह राणा, खेतीखान के एलडी भट्ट, मडलक के विनोद प्रसाद शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें