फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दावाग्नि से बचाव के वैकल्पिक उपाय करें:वन संरक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंपावत। वन विभाग के अल्मोड़ा सर्किल के वन संरक्षक डॉ.आईपी सिंह ने चंपावत वन प्रभाग का दौरा किया। उन्होंने कार्यालय के अभिलेखों की पड़ताल की और विभागीय कार्यों का मुआयना किया। वन बीट अधिकारियों की हड़ताल के चलते जंगलों की सुरक्षा के लिए वैकल्पिक उपाय करने के निर्देश दिए। हड़ताल खत्म न होने तक फायर वॉचर और अन्य जरूरी व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद करने को कहा।
विज्ञापन


प्रभागीय वनाधिकारी कुबेर सिंह बिष्ट ने विभाग के कार्यों की जानकारी दी। वन संरक्षक डॉ.सिंह ने टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग में चल रहे बारहमासी सड़क की कटिंग के दौरान वन्य संपदा को नुकसान से बचाने के लिए नियमित रूप से निगरानी के निर्देश दिए। कहा कि यह सुनिश्चित करें कि मलबे को फेंके जाने से वन्य संपदा को नुकसान न होने पाए। वन संरक्षक ने हड़ताली वन बीट अधिकारियों से भी काम पर वापस आने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें