टनकपुर। भारतीय चेतना मंच ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं पूर्व चेयरमैन स्व. चंदी प्रसाद की 22वीं पुण्यतिथि जन चेतना दिवस के रूप मनाई। मुख्य अतिथि अनिल यादव ने स्व. प्रसाद के चित्र पर दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रहे स्व. प्रसाद की राष्ट्रभक्ति से लोगों को सीख लेने की प्रेरणा दी।
चाचा नेहरू मांटेसरी स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में एडवोकेट विनोद प्रकाश, विपिन कुमार, पूर्व सभासद भगवत शरण, अभिषेक ने श्री प्रसाद के जीवन पर प्रकाश डाला। स्कूली बच्चों ने रामधुन प्रस्तुत करने के साथ ही देश भक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। संस्था ने स्व. प्रसाद की पुण्यतिथि पर अस्पताल में मरीजों को फल बांटे। इस दौरान संस्था के संरक्षक स्व. प्रसाद के पुत्र एडवोकेट विनोद प्रकाश, पौत्र एडवोकेट विपिन वर्मा, पूर्व सभासद चंद्रशेखर, भगवत सरन, नारायण वाल्मीकि, सुकुमार राय, शिव कुमार, अजय कुमार आदि मौजूद थे।