टनकपुर (चंपावत)। राज्य स्थापना दिवस पर स्थानीय खेल विभाग की ओर से अंडर-12 से अंडर-16 आयु वर्ग के बालकों की जिला स्तरीय मुक्केबाजी और कराटे प्रतियोगिता होगी। जिला क्रीड़ा अधिकारी राजेंद्र सिंह धामी ने बताया कि आठ और नौ नवंबर को स्टेडियम में अंडर-14, अंडर-16 आयु वर्ग के बालकों के मुक्केबाजी मुकाबले होंगे। वहीं नौ नवंबर को अंडर-12, अंडर-16 आयु वर्ग के बालकों की कराटे प्रतियोगिता होगी।
जिला क्रीड़ा अधिकारी ने बताया कि जिले के सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापक एवं प्रधानाचार्यों को पत्र भेजकर खिलाड़ियों को प्रतिभाग कराने को कहा गया है। उन्होंने बताया कि प्रतिभागी खिलाड़ियों को अपने विद्यालय के प्रधानाचार्य से आयु सत्यापित कर लानी होगी। टनकपुर से बाहर से आने वाले खिलाड़ियों को मानकों के अनुरूप यात्रा एवं भोजन भत्ता और निशुल्क ठहरने की सुविधा खेल विभाग द्वारा मुहैया कराई जाएगी। विजेता, उप विजेता खिलाड़ियों को विभाग पुरस्कृत करेगा। उन्होंने जिले कहा कि मुक्केबाजी में प्रतिभाग के इच्छुक खिलाड़ी उप जिला क्रीड़ा अधिकारी जगजीवन सिंह मेहता और कांस्ट्रेक्ट प्रशिक्षक योगेंद्र चंद से एवं कराटे के कांस्ट्रेक्ट प्रशिक्षक विजय रावत, दीपक अधिकारी, सुंदर सिंह के पास पंजीकरण कराएं।