फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छोटी-बड़ी हर जनसमस्या को गंभीरता से लें अधिकारी: कैलाश

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। विधायक कैलाश गहतोड़ी की पहल पर जनसमस्याओं के निस्तारण के लिए आयोजित बहुउद्देश्यीय जन सुविधा शिविर में फरियादियों की काफी भीड़ उमड़ी। शिविर में सड़क, बिजली, पानी आदि से जुड़ी 149 समस्याएं दर्ज कर ज्यादातर समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया गया। स्वास्थ विभाग की ओर से 406 लोगों के स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाईयां वितरित की गई व 58 विकलांग प्रमाण प्रत्र जारी किए गए। कन्याधन योजना के अंतर्गत 63 पात्र छात्राओं को 31.50 लाख रुपये की एफडी एवं एक विकलांग को ट्राइसाईकिल दी गई।

जिलाधिकारी डॉ. अहमद इकबाल की अध्यक्षता में आयोजित शिविर का शुभारंभ विधायक गहतोड़ी ने किया। समस्याओं के निस्तारण से पहले विधायक ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों समेत सभी लोगों को खसरा व रूबेला टीकाकरण अभियान को सफल बनाने की शपथ दिलाई। विधायक ने कहा कि शिविर का उद्देश्य जनसमस्याओं का एक मंच पर निस्तारण कर लोगों की परेशानी दूर करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन



उन्होंने अधिकारियों को जनता की समस्याओं को गंभीरता से लेने व समय पर दूर करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने भी अधिकारियों को समस्याओं को गंभीरता से लेने के निर्देश दिए। कहा कि शिविर में दर्ज समस्याओं की समीक्षा की जाएगी। समस्याओं के समाधान में सुस्ताई बरती गई तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई होगी। डीएम ने जलसंस्थान द्वारा टनकपुर में 1.26 करोड़ के सापेक्ष सिर्फ 32 लाख की वसूली पर कड़ी नाराजगी जताते हुए वसूली में तेजी लाने के निर्देश दिए। शिविर में एसपी रामचंद्र राजगुरू, सीडीओ एसएस बिष्ट, डीडीओ आरसी तिवारी, जिला शिक्षा अधिकारी डीएस राजपूत, जिला क्रीड़ा अधिकारी आरएस धामी, महाप्रबंधक जिला उद्योग केबी जोशी, भाजपा जिलाध्यक्ष राम दत्त जोशी, पूर्व दर्जा राज्यमंत्री शिवराज सिंह कठायत, दीपक पाठक, जिला पंचायत सदस्य उर्मिला चंद, मदन गहतोड़ी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें