लोहाघाट (चंपावत)। बाराकोट विकासखंड के संकुल संसाधन केंद्र (सीआरसी) रावलगांव में भाषा, गणित बाल महोत्सव हुआ। इस मौके पर हुई प्रतियोगिताओं में नेहा, चंचल, अंजलि, दीया और दीपांशु अव्वल रहे। महोत्सव का शुभारंभ मुख्य अतिथि खंड विकास अधिकारी पूरन सिंह रावत, विशिष्ट अतिथि प्रधानाचार्य पीपी मिश्रा और डायट के शिवराज तड़ागी ने किया।
स्लोगन प्रतियोगिता में दीया बोहरा ने पहला, भावना बोहरा ने दूसरा व कंचन जोशी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। पेंटिंग में अंजलि बोहरा, कंचन जोशी व भावना बोहरा, श्रुति लेख में दीपांशु कालाकोटी, नेहा बोहरा व अंजलि बोहरा, कहानी में चंचल सिंह, दिया बोहरा व कंचन जोशी, कविता में चंचल सिंह, त्रिभुवन सिंह व चंचल सिंह, अंग्रेजी स्पेलिंग में अंजलि, नेहा, कंचन और सामान्य ज्ञान में नेहा बोहरा, चंचल सिंह व दीपांशु कालाकोटी ने क्रमश: पहले तीन स्थान पर रहे। मुख्य अतिथि बीडीओ रावत ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। भुवननाथ के संचालन में हुए कार्यक्रम में पुष्पा वर्मा, निर्मल कुमार, सुनीता कालाकोटी, कल्पना जोशी, अब्दुल नाजिम, गीता पुनेठा, पंकज कुमार, भगवती भट्ट आदि सहयोग किया।