फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों ने मिट्टी के दीपकों से घरों की सजावट पर जागरूक किया

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। खूना मानेश्वर स्थित गुरुकुलम एकेडमी में दीपक साज-सज्जा (डेकोरेशन) प्रतियोगिता में निखिल और हर्षित ने बाजी मारी। प्रधानाचार्य सुनील कुमार सिंह के दिशा-निर्देशन और योगेश जोशी के संचालन में हुई प्रतियोगिता में प्रबंधक हरीश चंद्र पांडेय ने छात्र-छात्राओं से दिवाली में विदेशी लाइटों के स्थान पर मिट्टी से बने दीपकों से घरों की सजावट करने पर जोर दिया।
विज्ञापन


इस मौके पर छात्र-छात्राओं से प्रदूषण मुक्त दिवाली मनाने की बात कही। कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों व लोगों को उपहार देकर दिवाली की खुशियों को बांटे। वरिष्ठ वर्ग की प्रतियोगिता में निखिल और दिया ने पहला, विकास ने दूसरा, प्राची ने तीसरा स्थान अर्जित किया। कनिष्ठ वर्ग में हर्षित उप्रेती ने पहला, अग्रिमा पुनेठा ने दूसरा, पंकज पुनेठा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। निर्णायक तमन्ना राय, कमला बोहरा, प्रिया बोहरा, रियाज अहमद, कविता पुनेठा, निकिता जोशी ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें