चंपावत। विद्युत लाइनें में अनुरक्षण का काम होने से शनिवार को चार घंटे से अधिक समय तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। इसके चलते व्यापारियों और आम लोगों को काफी परेशानी हुई। शनिवार को जिले के समूचे पर्वतीय हिस्से (चंपावत, लोहाघाट, बाराकोट और पाटी विकासखंड) की बिजली सुबह करीब 11 बजे से तीन बजे तक गुल रही। बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता राजेश कुमार का कहना है कि पिटकुल पिथौरागढ़ द्वारा 33 केवी कंतगांव-लोहाघाट लाइन में अनुरक्षण का काम किया गया। जिस कारण शनिवार को बिजली आपूर्ति ठप रही।
..
दिवाली को जगमगाने की तैयारी पूरी
दिवाली पर्व में चंपावत जिले में बिजली की खपत करीब 20 प्रतिशत बढ़ेगी। इसके लिए बिजली विभाग ने पुख्ता इंतजाम करने के दावे किए हैं। सामान्य वक्त पर चंपावत जिले में 70 लाख यूनिट बिजली की खपत है। उत्तराखंड पावर कारपोरेशन लिमिटेड के चंपावत डिवीजन के अधिशासी अभियंता राजेश कुमार का कहना है कि दिवाली वाले दिन व्यवस्था चाक-चौबंद करने और गड़बड़ी आने पर तुरंत इसे ठीक करने के लिए दोनों उप खंड अभियंताओं और कनिष्ठ अभियंताओं को विशेष जिम्मेदारी दी गई है। सभी सातों सब स्टेशनों में तैनात कर्मियों को भी मुस्तैद किया गया है।