लोहाघाट (चंपावत)। शहर में गांधी चौक स्थित राष्ट्रीय मानवाधिकार संरक्षण समिति के कार्यालय के सामने सड़क में कूड़ा फेंकने पर संरक्षण समिति के सदस्यों ने नाराजगी जताई है। उन्होंने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर इस समस्या से निजात दिलाने की मांग की है।
संरक्षण समिति के जिलाध्यक्ष डीडी पांडेय के नेतृत्व में समिति के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी डॉ.अहमद इकबाल को ज्ञापन भेजा। ज्ञापन में कहा है कि गांधी चौक के सामने उनका कार्यालय है और वहीं पर हैंडपंप भी है। लोगों द्वारा सड़क के किनारे कूड़ा फेंकने के कारण उनके कार्यालय और आसपास दुर्गंध फैल रही है। दुर्गंध और मच्छरों की भरमार होने से लेागों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। कहा कि कई बार नगर पंचायत को मौखिक और लिखित सूचना दी जा चुकी है, लेकिन इस पर कोई भी कार्रवाई नहीं हो सकी है। इस मौके पर विजय सिंह माहरा, देवेंद्र बिष्ट, सुशीला बोहरा, शेलेेंद्र राय, मोहन जोशी, विनोद कोठारी आदि मौजूद थे।